दिल्ली में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत; IMD का अलर्ट जारी  

को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं और बिजली भी चमकी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए आज और कल बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम लगातार बदलता रहेगा और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।  पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जून से 5 जुलाई के बीच दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि दोपहर और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि 1 जुलाई से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 5 से 6 जुलाई के बीच दिल्ली-एनसीआर में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रिय एंट्री हो सकती है। अगले कुछ दिनों में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के संकेत दिए गए हैं।

About The Author