
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने देर रात एक आधिकारिक बयान जारी किया है।आरोप लगाया है कि चुनाव नतीजों के बाद पिछले तीन दिनों में भाजपा समर्थित तत्वों द्वारा कथित रूप से की गई हिंसा में तीन टीएमसी कार्यकर्ताओं की भी जान गई है, जबकि आचार संहिता अभी लागू है।

टीएमसी ने सीबीआई जांच की मांग कीटीएमसी ने इस मामले में कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग की है, ताकि दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द न्याय के दायरे में लाया जा सके। पार्टी ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बयान में कहा गया है कि लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं के लिए कोई जगह नहीं है और इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों को तुरंत सख्त सजा मिलनी चाहिए।




