
बिलासपुर : बिलासपुर नेशनल हाईवे पर देर रात एक युवती के द्वारा मनाया गया बर्थडे सेलिब्रेशन अब सुर्ख़ियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवती सड़क किनारे गाड़ी रोककर जश्न मनाती दिखाई दे रही हैं।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है,कि किस तरह से शराब की बोतलें और शैंपेन का इस्तेमाल जश्न के लिए किया जा रहा है | इतना ही “बर्थडे गर्ल्स” कार के सनरूफ के ऊपर चढ़ कर अलग-अलग पोज़ में फोटोशूट करा रही है |जिससे साफ़ तौर पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी नजर आ रही है। वही न्यूज़ टुडे छत्तीसगढ़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है |

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बताते हुए सवाल उठा रहे हैं, कि आखिर नेशनल हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह का जश्न कैसे मनाया गया ?

हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है, कि पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और संबंधित लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
नेशनल हाईवे पर पापा की परी, शैंपैन की बोतल ? गुलछर्रे में उड़े ट्रैफ़िक रूल्स






