ट्विशा मौत मामले में बड़ा अपडेट, समर्थ सिंह CBI हिरासत में, अब घटनास्थल पर होगा क्राइम सीन रिक्रिएशन…  

भोपाल : ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में जांच की रफ्तार तेज होने के साथ नित नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। बुधवार को  जिला अदालत ने मुख्य आरोपित समर्थ सिंह को 29 मई तक सीबीआई हिरासत में सौंप दिया। इससे पहले जांच एजेंसी समर्थ को भोपाल के जेपी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे सीबीआई ने आरोपित को विशेष अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगा। अदालत से मंजूरी मिलने के बाद समर्थ सिंह को सीबीआई की हिरासत में ले लिया गया।

उधर जांच को व्यवस्थित और गोपनीय तरीके से आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई अब राजधानी भोपाल में अपना अस्थायी कैंप ऑफिस स्थापित करने की तैयारी में है। यह विशेष कैंप जांच के दौरान कंट्रोल रूम के रूप में काम करेगा।सूत्रों के मुताबिक दिल्ली स्थित सीबीआई कार्यालय ने इस संबंध में भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर सुरक्षित और उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। प्रस्तावित स्थान पर केस से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएंगे और जरूरत पड़ने पर आरोपितों तथा संदिग्धों से पूछताछ भी की जा सकेगी।

पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद स्थानीय अधिकारी इसके लिए उपयुक्त स्थान की तलाश में जुट गए हैं। भोपाल में कैंप ऑफिस स्थापित होने से दिल्ली और स्थानीय जांच अधिकारियों के बीच समन्वय और अधिक तेज होने की संभावना है।घटनास्थल पर ‘क्राइम सीन रिक्रिएशन’जांच के अगले चरण में सीबीआई अब घटना से जुड़े हर पहलू को दोबारा जोड़ने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार एजेंसी मुख्य आरोपित समर्थ सिंह को लेकर घटनास्थल पर पहुंच सकती है, जहां घटना वाले दिन के पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण यानी ‘क्राइम सीन रिक्रिएशन’ किया जाएगा।

About The Author