शशि शेखर वेम्पति‍ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

केंद्र सरकार ने शशि शेखर वेम्पति‍ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की गई।

प्रसार भारती के पूर्व CEO, शशि शेखर वेम्पति, तीन वर्षों की अवधि के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के नए अध्यक्ष होंगे। इससे पहले, उन्होंने प्रसार भारती के CEO के रूप में कार्य किया था।

शशि शेखर वेम्पति‍ को मीडिया, प्रसारण और सार्वजनिक संचार के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। उनकी नियुक्ति से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के कामकाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। 

About The Author