
रायपुर के चर्चित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को कोर्ट ने 5 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जेल भेजे जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर कोर्ट पहुंचे और रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की, जिस पर सबकी नजरें रहीं।

EOW के मुताबिक, शराब घोटाले, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों के लेन-देन में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका की जांच की जा रही है। एजेंसी का दावा है कि इसी मामले में आगे पूछताछ के लिए कार्रवाई जारी है। करीब तीन साल तक फरार रहने के बाद रामगोपाल अग्रवाल ने 8 जुलाई को EOW कार्यालय में सरेंडर किया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अब अदालत ने उन्हें 5 अगस्त तक जेल भेजने का आदेश दिया है।






