राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन; पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें पोस्ट में क्या लिखा?

PM Modi Wish Rahul Gandhi 56th Birthday: वरिष्ठ कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन पर राहुल गांधी को बधाइयों देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं। @RahulGandhi



About The Author