
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोमवार को एक्स पर कहा कि बसव जयंती के विशेष अवसर पर वे जगद्गुरु बसवेश्वर को तथा उनकी शाश्वत शिक्षाओं को सादर नमन करते हैं। बसवेश्वर का न्यायपूर्ण समाज का विजन और लोगों को सशक्त बनाने का अटूट प्रयास हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगेपीएम मोदी ने कहा कि बसवेश्वर का न्यायपूर्ण समाज का विजन और लोगों को सशक्त बनाने के उनके अटूट प्रयास हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।जगद्गुरु बसवेश्वर 12वीं सदी के महान दार्शनिक और समाज सुधारक थेउल्लेखनीय है कि जगद्गुरु बसवेश्वर 12वीं सदी के महान दार्शनिक और समाज सुधारक थे। उन्हें न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज के दृष्टिकोण के लिए याद किया जाता है। उन्होंने जाति व्यवस्था को नकार कर ‘अनुभव मंडप’ की स्थापना की, जो समानता का प्रतीक बना। उनका दर्शन “कायाकवे कैलासा” (कार्य ही ईश्वर की पूजा है) पर आधारित था और वे लिंगायत धर्म के प्रवर्तक माने जाते हैं।




