
गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर राज्य के दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने चुनावी माहौल के बीच अपने चाय प्रेम को साझा किया है। दरअसल,मोदी अचानक चाय के एक बागान में जा पहुंचे | पीएम को बगीचे में देख कर यहां कार्यरत महिलाएं हैरत में पड़ गई| उस वक्त उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा,जबकि पीएम ने महिलाओं के साथ तस्वीरें खिंचवाई और उनका दुःख-दर्द सुना| पीएम ने असम यात्रा के महत्त्वपूर्ण लम्हों को X पोस्ट पर साझा किया | पीएम,तस्वीरों में असम के चाय बागान के मजदूरों के साथ चाय की पत्तियों को तोड़ रहे हैं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है कि चाय असम की आत्मा है! यहां की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी जगह बनाई है। आज सुबह डिब्रूगढ़ में मैं एक चाय बागान में गया और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। यह एक बहुत ही यादगार अनुभव था। गौरतलब हो कि पीएम मोदी गुजरात दौरे के बाद असम पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचपन में अपने पिता के साथ चाय बेचने में मदद करते थे।वह पहले भी कई बार असम की चाय की तारीफ कर चुके हैं।





