उफ़ ये दूरी ! पति-पत्नी दोनों कलेक्टर,टीना डाबी और प्रदीप गवांडे का ट्रांसफर,दोनों के बीच अब 426 किमी की दूरी…

टोंक/जयपुर : राजस्थान कैडर की सबसे चर्चित आईएएस टीना डाबी और उनके पति प्रदीप गवांडे एक बार फिर चर्चा में हैं,दोनों पति-पत्नी के बीच इस बार फासला 426 किमी हो गया है| इसलिए इस बार चर्चा उनकी किसी नई नीति या सोशल मीडिया पोस्ट की नहीं, बल्कि उनके तबादले की हो रही है।

दरअसल,राजस्थान सरकार की देर रात जारी हुई तबादला सूची ने टीना डाबी और उनके पति प्रदीप गवांडे के बीच की ‘भौगोलिक दूरियों’ को एक झटके में ढाई गुना बढ़ा दिया है। ये ट्रांसफर प्रशासनिक हलकों चर्चा का विषय बन गया है| अब तक टीना डाबी सरहदी जिले बाड़मेर की कमान संभाल रही थीं। वहीं उनके पति प्रदीप गवांडे पड़ोसी जिले जालोर के कलेक्टर हैं। दोनों के बीच की दूरी महज 186 किलोमीटर थी। लेकिन नई ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, टीना डाबी को अब टोंक का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इस फैसले के बाद पति-पत्नी दोनों के बीच फासला 186 से बढ़कर 426 क‍िलोमीटर हो गया है।सूत्रों के मुताबिक,बीती देर रात तक सचिवालय के गलियारों में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर गहमागहमी देखी गई| 

यह भी पढ़े : चाय बागान में पीएम मोदी,तोड़ी पत्तियां,महिलाओं का पूछा दुःख-दर्द,सुर्ख़ियों में असम दौरा…

ट्रांसफर सूची को देखते ही,अधिकारियों की निगाहें टीना डाबी की ओर टिकी रही | सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप’ की नई चुनौती बता रहे हैं।  प्रशासनिक मामलों के जानकार कह रहे है,कि अब टोंक और जालोर के बीच का यह 426 किलोमीटर का लंबा रास्ता इस दंपति की निजी जिंदगी को और अधिक व्यस्त बना देगा। फ़िलहाल,इस दंपति के ट्रांसफर को लेकर पुनर्विचार की स्थिति नज़र नहीं आ रही है | 

About The Author