नक्सल मुक्त भारत के दावे के बीच सियासी संग्राम…

रायपुर। लोकसभा में नक्सलवाद को लेकर हुई चर्चा अचानक सियासी वार में बदल गई। गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा देश अब नक्सल मुक्त हो चुका है और औपचारिक घोषणा जल्द होगी।

लेकिन असली चर्चा तब गरमाई जब शाह ने सीधे राहुल गांधी पर निशाना साध दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल अपने राजनीतिक सफर में कई बार नक्सल समर्थकों के साथ नजर आए हैं। भारत जोड़ो यात्रा से लेकर पुराने मंचों तक के उदाहरण भी गिनाए गए।

यहीं नहीं, छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय भी इस मुद्दे पर आक्रामक हो गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा के दौरान नक्सल कनेक्शन कई बार दिखा और हिडमा मामले पर उनका रुख भी सवाल खड़े करता है।

अब इस बयानबाजी के बाद सियासत और तेज होने तय है। एक तरफ सरकार नक्सल खत्म होने का दावा कर रही है, दूसरी तरफ विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

About The Author