PAWAN KHERA BAIL REJECTED : हाईकोर्ट से झटका, गिरफ्तारी का खतरा बढ़ा…

रायपुर डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से साफ इनकार कर दिया है। यानी अब उनकी गिरफ्तारी का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है।

पूरा मामला असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा से जुड़ा है। खेड़ा ने उन पर कई पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

इससे पहले भी खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा था, जहां ट्रांजिट बेल देने से मना कर दिया गया था। उन्होंने समय मांगा था ताकि असम कोर्ट में नियमित जमानत के लिए अप्लाई कर सकें, लेकिन कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया।

क्या पवन खेड़ा जल्द गिरफ्तारी से बच पाएंगे या कानून का शिकंजा और कसने वाला है?

About The Author