बंगाल में भारी बवाल, सोनारपुर में भड़के लोग टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ की मारपीट, देखें वीडियो

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर से इस वक्त एक बेहद बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। शनिवार को अपने दौरे पर निकले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी को स्थानीय लोगों के भारी

पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे अभिषेक

दरअसल, अभिषेक बनर्जी सोनारपुर इलाके में चुनाव के बाद हुई हिंसा (Post-Poll Violence) से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने और उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही उनका काफिला ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया। देखते ही देखते नारेबाजी शुरू हो गई और सुरक्षा घेरा टूटने के बाद सांसद के साथ बदसलूकी की बात सामने आ रही है।

अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप: ‘यह सब बीजेपी का काम’

इस अप्रत्याशित हमले के बाद अभिषेक बनर्जी काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के लिए सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा: “यह सब पूरी तरह से भाजपा प्रायोजित है। देखिए इन्होंने आज क्या कर दिखाया है। क्या यही इनकी लोकतंत्र की मिसाल है? चुनाव खत्म हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और यहां की सड़कों पर पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है।”

About The Author