
गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर इस बार बाजार की मिठाई लाने की बजाय घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट रोल मिठाई। खास बात यह है कि इसे बनाने में न मावे की जरूरत है और न ही ज्यादा मेहनत की।इसके लिए एक कड़ाही में 1 गिलास दूध, 2 चम्मच देसी घी, चीनी और इलायची डालकर गर्म करें। वहीं एक बाउल में मिल्क पाउडर और 2 चम्मच मैदा का स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को दूध में डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाएं। मिश्रण के गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने पर गैस बंद कर दें। इसे बटर पेपर पर निकालकर रोल का आकार दें और कुछ देर फ्रिज में सेट होने रखें। सेट होने के बाद रोल पर चांदी का वर्क लगाएं और साफ धागे की मदद से गोल टुकड़ों में काट लें। तैयार है बिना मावे की स्वादिष्ट और शाही गुरु पूर्णिमा स्पेशल मिठाई।






