LPG PRICE HIKE : 1 मई से गैस सिलेंडर महंगा हो सकता है, नियम भी होंगे सख्त

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब सीधे आपकी रसोई तक पहुंच सकता है। तेल-गैस सप्लाई पर असर पड़ने से एक बार फिर LPG सिलेंडर महंगा होने की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि 1 मई से गैस के दाम बढ़ सकते हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

हर महीने की पहली तारीख को कंपनियां कीमतों में बदलाव करती हैं, लेकिन इस बार हालात अलग हैं। होर्मुज रूट पर असर और लंबे समय से जारी तनाव के कारण सप्लाई चेन पर दबाव बना हुआ है।

सिर्फ कीमत ही नहीं, बुकिंग और डिलीवरी के नियम भी सख्त हो सकते हैं। शहरों में 25 दिन और गांवों में 45 दिन का गैप फिलहाल जारी रह सकता है। साथ ही OTP बेस्ड डिलीवरी सिस्टम को स्थायी करने की तैयारी है।

सरकार का कहना है कि देश में LPG की कमी नहीं है, लेकिन हालात देखकर आने वाले दिनों में आम लोगों पर बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

About The Author