
ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हंसी भी आएगी और तरस भी। मोबाइल चलाने को लेकर एक ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि पत्नी ने पति और ससुरावालों को बुरी तरह पिटवा दिया। मामला इतना बढ़ गया कि ये पुलिस थाने पहुंच गया। पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाकर पति और सास की जमकर मारपीट करा दी। वही सास के मुंह में मुक्का मार कर उनका दांत तोड़ दिया। घर में रखे सामान भी तोड़फोड़ दिए और जमकर उत्पात मचाया। घटना में पति, जेठ और सास को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित पति अपनी मां के टूटे दांत को लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

लवकुश कुशवाहा ने बताया कि उसकी पत्नी सारा दिन मोबाईल फोन में व्यस्त रहती थी। इसी बात को लेकर जब लवकुश ने अपनी पत्नी को मोबाइल चलाने से रोका तो पत्नी को यह बात नागवार हो गई, गुस्से से तिलमिलाई पत्नी ने अपने मायके में फोन कर दिया और अपने भाइयों को ससुराल बुला लिया। बहन की ससुराल पहुंचे भाइयों ने घर में जनकर उत्पात मचाया अपने जीजा और उनके भाई के साथ मारपीट की। वहीं पास में बैठी मां अपने बेटों के बचाने पहुंची तो पत्नी और उसके भाइयों ने मां के साथ भी मारपीट कर दी। वहीं बहु ने सास के मुंह में मुक्का मार दिया जिससे उनका दांत टूट गया। वहीं मारपीट कर रहे भाईयों ने जीजा को यहां तक धमकी दे डाली की अगर बहन को मोबाईल चलाने से रोका तो जान से मार दूंगा।मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया।

लवकुश कुशवाह ने पुलिस को बताया कि 8 जून को उसकी पत्नी शिल्पी कुशवाह मोबाइल चला रही थी। उसने कहा कि वह हर समय मोबाइल में व्यस्त रहती है। इसी बात को लेकर आपस मे बहस और कहासुनी हो गई। बात आईं गई हो गई, विवाद के बाद शिल्पी ने चुपचाप अपने मायके में फोन कर घटना की जानकारी दे दी। रात 12:30 बजे शिल्पी का भाई शिवम कुशवाह अपने साथी अरुण कुशवाह निवासी मुरैना के साथ शिल्पी घर पहुंच गया। उस समय परिवार के लोग आराम से सो रहे थे। दोनों ने वहां पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लवकुश, उसके बड़े भाई नरेश कुशवाह और मां उर्मिला कुशवाह के साथ जमकर मारपीट कर दी पति लवकुश की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। लवकुश के साले शिवम व अरुण ने धमकी दी कि अगर उनकी बहन को मोबाइल पर बात करने या मोबाइल इस्तेमाल करने से रोका गया तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरबार ने बताया कि पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





