उधमपुर में भीषण बस हादसा,आधा दर्जन से ज्यादा मौत, गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट की तैयारी…

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर स्थित कघोट (कानोटे) गांव में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है | रामनगर से उधमपुर जा रही एक सार्वजनिक परिवहन बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में 15 से 20 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि नहीं की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारी भी की जा रही है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए उधमपुर के उपायुक्त श्री मिंगा शेरपा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया था और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

About The Author