
Heavy Rain Alert : फरवरी की शुरुआत से पहले उत्तर और मध्य भारत के मौसम में बड़ा उलटफेर होने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) सक्रिय हो रहे हैं। इसका सीधा असर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के मौसम पर पड़ेगा। 31 जनवरी की शाम से दिल्ली में बिजली चमकने और बादलों के गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
दिल्ली-NCR: कोहरे के बाद गरजेंगे बादल
राजधानी में शनिवार की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो सकती है लेकिन शाम होते-होते मिजाज बदल जाएगा। 31 जनवरी की शाम से दिल्ली में बिजली चमकने और बादलों के गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश के साथ तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी जो रविवार (1 फरवरी) तक जारी रह सकती हैं।
मध्य प्रदेश: भोपाल में धूल भरी आंधी और बारिश
एमपी के कई हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। शनिवार और रविवार को राजधानी भोपाल में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने यहां धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।








