Gurdaspur Shootout : एनकाउंटर के बाद DIG संदीप गोयल ने किए बड़े खुलासे

दीनानगर : एनकाउंटर केस को लेकर आज DIG संदीप गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर DIG संदीप गोयल ने कहा कि पुलिस कर्मियों की हत्या की गहराई से जांच की गई। इस दौरान एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया और टेक्निकल सेल, बटाला और गुरदासपुर की मदद से इस केस को सुलझाया गया। उन्होंने कहा कि सभी ने दिन-रात मेहनत की क्योंकि यह पुलिस के लिए एक बड़ा चैलेंज था।

इस केस के लिए ISI अपनी पीठ थपथपा रही थी। अब तक इस केस में तीन आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उनमें से एक आरोपी रणजीत सिंह को जब सुबह पुलिस पार्टी सुबह बहरामपुर थाने के इलाके के अंदर इसकी निशानदेही पर हत्या दौरान इस्तेमाल किए गए हथियार को लाने के लिए गए तो रास्ते में पुलिस की गाड़ी पलट गई।  इस दौरान रणजीत सिंह मौके से भाग गया। जब  आरोपी के पुराना शाला के इलाके में होने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने उसे घेर लिया और उसकी ओर से पुलिस पर फायरिंग की, जो गुरमीत सिंह CA स्टाफ इंचार्ज गुरदासपुर को लगी, जिसका जवाबी कार्रवाई के दौरान एनकाउंटर हो गया, इस दौरान उसकी मौत हो गई।          

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी रणजीत सिंह और इंदरजीत सिंह पाकिस्तानी ISI के संपर्क में थे। डीआईजी ने बताया कि तीसरे आरोपी इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि उसने चंद रुपयों के लिए इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है।

About The Author