एयर एंबुलेंस क्रैश: कैप्टन स्वराजदीप सिंह का अंतिम संस्कार, सदमे में परिवार

अमृतसर : अमृतसर के सुल्तानविंड रोड स्थित गोबिंद नगर निवासी 30 वर्षीय पायलट स्वराजदीप सिंह की सोमवार देर रात एक विमान हादसे में मौत हो गई। कैप्टन स्वराजदीप सिंह का परिजनों द्वारा आज अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान परिजन गहरे सदमे में दिखाई दिए। उनके पिता ने कहा कि उनके लिए यह अपूरणीय क्षति है और अब उनके पास कोई मांग नहीं, क्योंकि उनका बेटा उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चला गया।

बताया दें कि कि स्वराजदीप सिंह की सोमवार देर रात रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस में को-पायलट थे, जो उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा झारखंड में हुआ। परिजनों के अनुसार विमान ने रांची से उड़ान भरी थी और करीब 15 मिनट बाद खराब मौसम के कारण नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद विमान क्रैश हो गया था। 

About The Author