गंगा दशहरा मेला पर चलेंगी चार स्पेशल रेलगाड़ियां

मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने सोमवार को बताया कि मुरादाबाद मंडल के हरिद्वार स्टेशन पर गंगा दशहरा मेला को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु 25 एवं 26 मई को चार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 04308-04307 हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा-हरिद्वार अनारक्षित मेला स्पेशल रेलगाड़ी हरिद्वार व दिल्ली शाहदरा से 25 और 26 मई को चलेगी। ट्रेन 04302-04301 हरिद्वार-लखनऊ-हरिद्वार अनारक्षित मेला स्पेशल 25 और 26 मई को हरिद्वार व लखनऊ से चलेंगी।

ट्रेन 04308 हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा अनारक्षित मेला स्पेशल हरिद्वार से दोपहर 3:45 पर चलेगी जो उस दिन रात्रि में 9:30 पर दिल्ली शाहदरा जंक्शन पहुंचेगी।

About The Author