
CJP Protest Live: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। आज सुबह 11 बजे सीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जबकि दोपहर 12:30 बजे संविधान क्लब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ बैठक प्रस्तावित है। 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने कहा कि सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है, जिसके बाद उन्होंने अनशन समाप्त किया। हालांकि सीजेपी का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत उनकी प्रमुख मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

सीजेपी ने सरकार से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीड़ित परिवारों को मुआवजा, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने और पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग दोहराई है। सुरक्षा के मद्देनज़र जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। वहीं, दिल्ली मेट्रो ने अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है, हालांकि प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर सुविधा जारी रहेगी।





