
नई दिल्ली : लोकसभा में हाल ही में राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोकझोंक हुई थी, जिसमें राहुल गांधी ने बिट्टू को “गद्दार” कहा था। बीजेपी नेताओं ने इस पर तंज़ किया और इसे “बचकाना” व्यवहार कहा गया। इसी घटनाक्रम के बाद चिराग पासवान ने लोकसभा में विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने शिष्टाचार की सीमाएँ पार कर दी हैं और उनके व्यवहार की आलोचना की है।
‘संसद में जिद्दी बच्चों की तरह कर रहे हैं विपक्ष के नेता’,राहुल पर चिराग पासवान के बयान से कांग्रेस आग बबूला…
बीजेपी के कई नेताओं ने राहुल गांधी के बयान को अनुचित और संसदीय मर्यादा के खिलाफ बताया है। राहुल गांधी के इस बयान के कारण संसद में हंगामा हुआ और कार्यवाही में गतिरोध देखने को मिला।





