रविवार को खुले बैंक, अब लगातार 3 दिन रहेगा बैंक बंद; हजारों कर्मचारी हड़ताल पर …

रविवार होने के बावजूद आज सरकारी बैंक खुले हैं, इसलिए बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम निपटाने का मौका है। सोमवार से बुधवार तक सरकारी बैंकों में हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। बैंक कर्मचारी हफ्ते में 5 दिन काम की मांग को लेकर तीन दिन के विरोध पर हैं। इस दौरान SBI, PNB समेत सरकारी बैंकों की शाखाओं में सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि ATM से कैश निकालने की सुविधा जारी रहेगी और निर्धारित नियमों के तहत मुफ्त ट्रांजेक्शन की सीमा पार होने पर भी हड़ताल के कारण अलग से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

हड़ताल में कई प्रमुख बैंक कर्मचारी यूनियनें शामिल हैं और बड़ी संख्या में कर्मचारियों के इसके समर्थन में रहने का दावा किया गया है। यूनियनों की मुख्य मांग हफ्ते में 5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने को लेकर है, जबकि सरकार की ओर से इस मांग पर सहमति नहीं बनने की बात सामने आई है। इसके अलावा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) के नियमों को लेकर भी कर्मचारी संगठनों और सरकार के बीच मतभेद हैं। ऐसे में अगले तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाओं पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

About The Author