
डीगढ़। SRH vs RR IPL 2026 Eliminator Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।SRH vs RR IPL 2026 Eliminator Match: राजस्थान रॉयल्स ने अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की वह शतक से चूक गए, लेकिन सिर्फ 29 गेंद पर 97 रन ठोक दिए। ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक जड़ा।
SRH vs RR IPL 2026 Eliminator Match: राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद पर 12 छक्के और 5 चौके की मदद से 97 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 21 गेंद पर 50 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंद पर 29 रन बनाए। रियान पराग ने 12 गेंद पर 26 रन बनाए। डेनोवन फरेला और रविंद्र जडेजा ने 12-12 रन बनाए।SRH vs RR IPL 2026 Eliminator Match: जबकि दासुन शनाका 5, जोफ्रा आर्चर 4 और नांद्र बर्गर 1 रन बनाकर आउट हुए। सुशांत मिश्रा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल हिंगे ने 3 विकेट लिए। ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नितीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट लिए।



