दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज शाम 6:30 बजे तक बंद होंगे सभी दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र कनॉट प्लेस में गुरुवार शाम 6:30 बजे तक सभी दुकानें, दफ्तर, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह एडवाइजरी न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने NDMC के निर्देश पर जारी की है। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संभावित नुकसान से बचने के लिए आदेशों का पालन करें।

दरअसल, NEET UG 2026 के कथित पेपर लीक के विरोध में CJP का प्रदर्शन पिछले कई दिनों से मध्य दिल्ली में जारी है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जंतर-मंतर और टॉलस्टॉय मार्ग इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें और जारी निर्देशों का पालन करें।

About The Author