
Aaj Ka Panchang 15 May 2026: 15 मई 2026, शुक्रवार का आज का पंचांग धार्मिक, ज्योतिषीय और शुभ मुहूर्त की दृष्टि से अत्यंत विशेष माना जा रहा है. आज ज्येष्ठ संक्रांति, मास शिवरात्रि, सर्वार्थसिद्धि योग और कई महत्वपूर्ण शुभ संयोग बन रहे हैं. प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी तिथि सुबह 08 बजकर 31 मिनट तक है उसके बाद चतुर्दशी शुरु हो जाएगा. सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है.
हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 15 मई 2026 शुक्रवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तारीख- 15 मई 2026
वार- शुक्रवार
तिथि – प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी तिथि सुबह 08 बजकर 31 मिनट तक उसके बाद चतुर्दशी होगी.
नक्षत्र- अश्विनी नक्षत्र रात 08 बजकर 14 मिनट तक उसके बाद भरणी नक्षत्र होगा.
योग- आयुष्मान योग और सौभाग्य योग
करण- वणिज, विष्टि और शकुनि करण
दिशा शूल- पश्चिम दिशा
दिशा शूल उपाय- घी या दही खाकर निकलें
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होगा.






