रायपुर / पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उनकी तबियत खराब होने की खबर अफवाह निकली। अफवाह यह उड़ गई थी कि पूर्व CM रमन सिंह को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। जानकारी के मुताबिक रमन सिंह रूटीन चेकअप के लिए मेदांता हॉस्पिटल जरूर पहुंचे थे, जहां से अब वो चेकअप के बाद वापस लौट आएंगे।
दरअसल अफवाह यह उड़ी थी कि रमन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | मंगलवार बीती रात करीब 11 बजे उनके सीने में दर्द उठा और बेचैनी महसूस होने की शिकायत मिली, परिजनों ने उन्हें तत्काल दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया है | पूर्व CM के OSD अरुण बिसेन न बताया है कि रमन सिंह की तबीयत पूरी तरह से ठीक है और उनके अस्वस्थ्य होने की खबर पूरी तरह से गलत है।