
नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें Sir Ganga Ram Hospital में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने से जुड़ी परेशानी के चलते अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। उनका इलाज डॉक्टर अनूप बसु की देखरेख में चल रहा है।सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें निगरानी (ऑब्जर्वेशन) में रखा गया है। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी Priyanka Gandhi Vadra और बेटे Rahul Gandhi भी अस्पताल में मौजूद हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी 2026 में भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके चलते उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उस समय करीब छह दिनों तक उनका इलाज चला था और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी घर पर उनका इलाज जारी रहा। बताया जाता है कि प्रदूषण के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी और जांच में उनका ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ा हुआ पाया गया था।79 वर्षीय सोनिया गांधी लंबे समय से खांसी और सांस से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही हैं और नियमित रूप से डॉक्टरों की निगरानी में रहती हैं। इससे पहले जून 2025 में हिमाचल प्रदेश के दौरे के दौरान भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें शिमला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।सोनिया गांधी वर्ष 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार के दौरान गठबंधन की प्रमुख रहीं। इस दौरान उन्होंने नेशनल एडवाइजरी काउंसिल की अध्यक्ष के रूप में भी अहम भूमिका निभाई और सरकार के कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों में उनकी निर्णायक भागीदारी रही।




