
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश का 25वां और साय सरकार का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। जैसे ही उन्होंने अपना भाषण शुरू किया, सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल ब्रीफकेस लेकर विधानसभा पहुंचे और बजट पेश किया। बता दें कि गति, ज्ञान के इस बार वित्त मंत्री ने ‘संकल्प के थीम’ पर बजट किया है।अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि, ‘छत्तीसगढ़ की माटी से तिलक लगाकर आया हूं’।

SANKALP थीम पर बजट पेश
मंत्री ओपी चौधरी द्वारा बजट की थीम संकल्प रखा गया है, संकल्प का मतलब (SANKALP) |
S-समावेशी
A-अधोसंरचना
N-निवेश
K-कुशल मानव संसाधन
A-अंत्योदय
L-लाइवलीहुड
P- पालिसी से परिणाम तक







