
नई दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के गैंगस्टर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर को एक दिन पहले ही पकड़ा गया था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट) ने सात साल से फरार चल रहे बॉबी कबूतर के साथ ही उसकी गर्ल फ्रेंड को भी पकड़ा है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ी बॉबी कबूतर की गर्ल फ्रेंड का नाम खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा बताया जा रहा है. लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा की गिरफ्तारी के बाद लारेंस गैंग में लड़कियों की एंट्री भी अब बड़े पैमाने पर देखी जा रही है. बताया जाता है कि बीते सात साल से लारेंस गैंग का गैंगस्टर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर दिल्ली पुलिस को चकमा देकर फरार था. इस फरारी के दौरान खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा उसकी मदद कर रही थी. बॉबी कबूतर के छिपने के इंतजाम से लेकर उसके और उसके गैंग मेंबर्स के बीच कम्युनिकेशन का काम खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा ही करती थी.लॉरेंस गैंग में महिलाओं का इस्तेमाल किए जाने की बात ने दिल्ली पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं. अब स्पेशल सेल यह पता करने में जुट गई है कि लॉरेंस गैंग में महिला सदस्यों की तादाद तकरीबन कितनी हो सकती है. गौरतलब है कि महफूज उर्फ बॉबी कबूतर कल महफूज उर्फबॉबी उसकी गर्लफ्रेंड समेत 4 लोगों को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. बॉबी कबूतर की लंबे समय से दिल्ली पुलिस को तलाश थी. वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर पुलिस को चकमा दे रहा था. टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आखिरकार बॉबी कबूतर को पकड़ ही लिया.दिल्ली पुलिस के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से पहले बॉबी कबूतर ने रेकी कर मूवमेंट और रूट की जानकारी जुटाई थी, जिसे हमलावरों तक पहुंचाया गया. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की लॉरेंस गैंग के हमलावरों ने मई 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी थी. बॉबी कबूतर का नाम यूपी के बरेली में फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग में भी आया था. पुलिस का दावा है कि जांच में यह बात सामने आई है कि दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले शूटर्स को बॉबी ने ही विदेशी हथियार उपलब्ध कराए थे. दिशा पाटनी के घर फायरिंग के आरोपी दगो शूटर्स को पुलिस पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है. इस मामले में तीन शूटर्स पहले से ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं. बॉबी की भी पुलिस तलाश में थी, लेकिन वह फरार चल रहा था,.




