
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार आकस्मिक निधन के कारण अब राज्य में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। 28 जनवरी 2026 को मुंबई से बारामती जा रहे चार्टर्ड प्लेन (Learjet 45) के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हादसे में अजित पवार सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई। वे 66 वर्ष के थे और इस दुर्घटना ने राजनीति तथा प्रशासनिक स्तर पर गहरा शोक पैदा कर दिया है।
29 जनवरी 2026 को बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे पार्थ पवार और जय पवार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बारामती और पूरे महाराष्ट्र में शोक की गहरी लहर देखी गई। प्रशासन और जांच एजेंसियां इस विमान हादसे की कारणों की विस्तृत जांच कर रही हैं ताकि स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा सके।
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में बदलाव
अजित पवार के निधन के चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 जिला परिषदों और उनसे जुड़ी 125 पंचायत समितियों के चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले यह चुनाव 5 फरवरी 2026 को मतदान और 7 फरवरी 2026 को मतगणना के लिए तय थे। अब revised schedule के अनुसार मतदान 7 फरवरी 2026 (सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक),मतगणना 9 फरवरी 2026 (सुबह 10 बजे से) चुनाव प्रचार अब 5 फरवरी 2026 रात 10 बजे तक ही जारी रहेगा।
जिलाधिकारी 31 जनवरी 2026 को संशोधित कार्यक्रम जारी करेंगे। परिणाम घोषित होने के बाद आदर्श आचार संहिता भी समाप्त हो जाएगी। निर्वाचित सदस्यों के नाम 11 फरवरी 2026 तक राजपत्र में प्रकाशित किए जाएंगे।




