मायावती का बड़ा ऐलान, ईशान आनंद को BSP में मिली बड़ी जिम्मेदारी; बनाया राष्ट्रीय संयोजक …

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने ईशान आनंद को पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। पार्टी के मुताबिक, शुरुआती दौर में ईशान राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी संभालने के बजाय पार्टी के कामकाज को समझेंगे।

ईशान आनंद को पार्टी की कार्यप्रणाली से परिचित कराने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं राजाराम और रामजी गौतम को दी गई है। दोनों नेता उन्हें संगठन के कामकाज और पार्टी की गतिविधियों से जुड़े तौर-तरीके सिखाएंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में BSP की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले ईशान आनंद मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए थे। इसके बाद उनके संगठन में बड़ी भूमिका दिए जाने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। बैठक के दौरान मायावती ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने का ऐलान कर दिया। पार्टी के इस फैसले के बाद संगठन में ईशान की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

About The Author