कांग्रेस में 36 नेताओं की वापसी पर मंथन, कई मामलों में फैसला टला …

रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक हुई। इसमें पार्टी से निष्कासित नेताओं की वापसी से जुड़े 36 आवेदनों पर चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में हुई बैठक में विधानसभा और निकाय चुनाव के दौरान की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी समीक्षा हुई। कुछ मामलों में कार्रवाई समाप्त करने का निर्णय लिया गया, जबकि कई प्रकरणों को फिलहाल लंबित रखा गया।

बैठक में अमित जोगी, रेणु जोगी और बृहस्पति सिंह से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। अमित जोगी के प्रकरण में समिति ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। बैठक के दौरान पार्टी विरोधी बयानबाजी और गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। समिति ने माना कि मीडिया के माध्यम से दिए गए पार्टी विरोधी बयान भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। अनुशासन समिति ने कुल 36 आवेदनों पर विचार किया। बैठक में धनेन्द्र साहू, एस. संपत, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड वर्चुअल रूप से शामिल हुए। वहीं मलकीत सिंह गैदू, धनेश पाटिला, प्रतिमा चंद्राकर, रवि घोष, जेपी श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा और नरेश ठाकुर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। कुछ मामलों में निर्णय के बाद बाकी प्रकरणों पर आगे विचार किया जाएगा।

About The Author