
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दुर्लभ नवजात के जन्म का मामला सामने आया है। जन्म के बाद बच्चे की शारीरिक संरचना देखकर अस्पताल का मेडिकल स्टाफ भी हैरान रह गया। नवजात का वजन करीब 3 किलोग्राम बताया जा रहा है। बताया गया कि बच्चे के शरीर में अतिरिक्त हाथ और पैर दिखाई दे रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने इसे जुड़े हुए जुड़वां (Conjoined Twins) से जुड़ा दुर्लभ मामला माना है। हालांकि, स्थिति की पूरी चिकित्सकीय जानकारी विशेषज्ञ जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल में बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। स्वास्थ्य विभाग ने नवजात को बेहतर उपचार और विशेषज्ञ निगरानी के लिए जबलपुर रेफर करने की व्यवस्था की है। सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता के अनुसार, बच्चे को विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है।






