
छत्तीसगढ़ की मॉडलिंग इंडस्ट्री में इन दिनों नई प्रतिभाओं का जलवा देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों से कई युवा मॉडल अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और शानदार टैलेंट के दम पर फैशन और ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं।

रैंप वॉक से लेकर फोटोशूट और फैशन इवेंट्स तक, CG के ये उभरते मॉडल लगातार नए मौके तलाश रहे हैं और अपनी प्रतिभा को बड़े मंच तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहीं आस्का राजपूत

फैशन सिर्फ कपड़ों का नाम नहीं, बल्कि अपनी सोच और रचनात्मकता को एक खूबसूरत अंदाज में पेश करने का नाम है। इसी सोच के साथ फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की ओर बढ़ रही हैंआस्का राजपूत। आस्का अपने डिजाइन्स में खूबसूरती, आधुनिकता और पारंपरिक अंदाज का शानदार मेल देखने को मिलता है। उनके क्रिएटिव डिजाइन और फैशन के प्रति जुनून उन्हें एक अलग पहचान दिला रहे हैं।

खास बात यह है कि सोशल मीडिया ने इन नए चेहरों को अपनी पहचान बनाने के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म दिया है। अब छत्तीसगढ़ के टैलेंट को सिर्फ प्रदेश तक सीमित रहने की जरूरत नहीं, बल्कि देशभर में अपनी पहचान बनाने का मौका मिल रहा है। तो आने वाले समय में CG के ये उभरते मॉडल फैशन इंडस्ट्री में कितना बड़ा मुकाम हासिल करते हैं, यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

वहीं, फैशन डिजाइनर्स और मॉडल्स के बीच बढ़ता सहयोग रायपुर के फैशन इंडस्ट्री को एक नई दिशा दे रहा है। ऐसे में आस्था राजपूत जैसे फैशन डिजाइनर्स और रायपुर के उभरते मॉडल्स मिलकर फैशन की दुनिया में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहे हैं ।



