किटी पार्टी में केले की कलाबाजी , न्यू गेम के रूप सुर्खियां बटोर रहा है केला , प्रतियोगी महिलाएं केले को बतौर चैलेंज मुंह में लेने दिखा रही है , दिलचस्पी ,  देखिये वायरल वीडियों | 

0
9

वायरल डेस्क / भारत के महानगरों में किटी पार्टी आम है | किटी पार्टी को मनोरंजक बनाने के लिए अक्सर एक से बढ़कर एक प्रयोग होते है | आमतौर पर किटी पार्टी में ऐसे खेलों को बढ़ावा मिलता है , जिसमे रोमांच और एक्शन की भरमार होती है | एक ऐसे ही गेम ने इन दिनों किटी पार्टी की रौनक बढ़ा दी है | बताया जाता है कि इस न्यू गेम के आने के बाद कई ऐसी महिलाओं ने भी किटी पार्टी से अपना नाता जोड़ लिया है , जो लंबे अरसे से नदारद हो गई थी | मुंबई , दिल्ली , चंडीगढ़ , इंदौर , पुणे ,बेंगलुरु और नागपुर में आयोजित होने वाले किटी पार्टी  में  इन दिनों “बनाना गेम” काफी लोकप्रिय हो रहा है | इस खेल की शोहरत तेजी से देश के कई राज्यों के छोटे-बड़े जिलों तक में पहुंच रही है | 

https://youtu.be/nolmHN5Ua1U

दरअसल इस खेल में छिलके को उतारकर दो प्रतियोगियों के मुँह में केले को रखा जाता है | दोनों ही प्रतियोगियों को केले का बराबर-बराबर हिस्सा दोनों ओर से अपने मुंह में इस तरह से दबा कर रखना होता है कि वो दांतों से ना कटने पाए | इसके बाद म्यूजिक की धुन में दोनों ही प्रतियोगियों को थिरकना होता है | इस दौरान मुंह में नियंत्रण के अलावा शरीर का संतुलन भी बेहद जरुरी होता है | प्रतियोगियों को सबसे ज्यादा इस बात की सावधानी बरतनी  होती है कि किसी भी सूरत में मुंह में दबा केले का हिस्सा दांतों की चपेट में ना आने पाए | यही नहीं नाच-गाने के दौरान केला दो हिस्सों में भी ना बंटने पाए , अन्यथा फाउल माना जायेगा | म्यूजिक खत्म होते तक जिन प्रतियोगियों के मुंह में रखा केला पूरी तरह से सुरक्षित होता है , उसे विजयी घोषित किया जाता है | ऐसे  प्रतियोगियों को किटी पार्टी में सम्मानित कर उपहार भी मिलता है | बताया जाता है कि यह खेल इतना रोमांच पैदा करता है कि पार्टी हॉल शोरगुल और तालियों से गूंज उठता है |