
रायपुर: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में मशहूर टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से आज लगातार तीसरे दिन पूछताछ की जाएगी। इससे पहले दूसरे दिन ED अधिकारियों ने उनसे करीब आठ घंटे तक सवाल-जवाब किए थे। जांच एजेंसी कथित तौर पर विदेश से संचालित ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स के प्रचार और उनसे जुड़े टेलीग्राम चैनलों के संचालन से संबंधित आरोपों की जांच कर रही है। साथ ही, इस मामले में खंजन जगदीश कुमार ठक्कर और शेफाली बग्गा के बीच कथित संबंधों, हवाला लेनदेन और ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े संभावित लिंक की भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।



