
अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर ‘धमाल-4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। शुरुआती चार दिनों में दमदार कमाई करने के बाद वर्किंग डे पर सोमवार को कलेक्शन में गिरावट जरूर आई, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म की कमाई में सोमवार की तुलना में करीब 8.6 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पांचवें दिन लगभग 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़, शनिवार को 22.5 करोड़, रविवार को 28.5 करोड़ और सोमवार को 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 83.25 करोड़ रुपये पहुंच चुका है और अब यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से कुछ ही दूरी पर है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म 115 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है। समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद दर्शकों का अच्छा समर्थन फिल्म को लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दे रहा है।







