
पुणे हत्याकांड मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। लोनावला ग्रामीण पुलिस व्यवसायी केतन अग्रवाल की हत्या के आरोपियों सिया गोयल और चेतन चौधरी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि दोनों पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां छिपा रहे हैं, इसलिए जल्द ही अदालत से अनुमति मांगी जाएगी।

जांच के दौरान पुलिस सिया गोयल को उस जगह भी लेकर गई, जहां कथित तौर पर उसने और चेतन ने घटना से पहले रिहर्सल की थी। अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के बयानों में कई विरोधाभास मिले हैं और पॉलीग्राफ टेस्ट से मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। उधर, लोहागढ़ किले में घटनाक्रम का रीक्रिएशन भी किया गया, जिसमें चेतन चौधरी की चाल और गतिविधियों का विश्लेषण किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि केतन अग्रवाल को शादी से पहले ही सिया और चेतन के कथित संबंधों पर शक हो गया था और उन्होंने अपने परिवार से सिया के बारे में जानकारी जुटाने को कहा था।







