
ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। केस में फरार चल रहे पति समर्थ सिंह ने जबलपुर जिला अदालत में सरेंडर करने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि मामला भोपाल से जुड़ा है, इसलिए समर्थ सिंह को वहीं की ट्रायल कोर्ट या जांच अधिकारी के सामने आत्मसमर्पण करना होगा।बताया जा रहा है कि समर्थ सिंह कोर्ट परिसर पहुंचे जरूर, लेकिन सरेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
इस दौरान मीडिया ने उनसे कई सवाल पूछे, मगर वे बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वहां से निकल गए।इससे पहले पीड़ित पक्ष के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने कहा था कि मामले की जांच और ट्रायल भोपाल में चल रहा है, इसलिए आरोपी को संबंधित अदालत या जांच अधिकारी के सामने ही सरेंडर करना चाहिए।गौरतलब है कि समर्थ सिंह की मां और पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द होने के कुछ ही देर बाद यह घटनाक्रम सामने आया, जिससे मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है।




