
नई दिल्ली/लखनऊ : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ा एक दुखद समाचार सामने आया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गय। उन्होंने लखनऊ के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। KGMU में डॉक्टरों के पैनल ने उनका पोस्टमार्टम किया।

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर है। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ पहुंच चुकी हैं। बुधवार सुबह प्रतीक यादव का निधन हो गया था। प्रतीक यादव के आवास पर इस समय मीडियाकर्मियों की एंट्री बैन है। आवास के अंदर अंतिम विदाई की तैयारियां चल रही हैं। वही पुलिस और प्रशासन की टीम ने घर की पड़ताल की और प्रतीक का कमरा सील कर दिया है। पुलिस ने प्रतीक का मोबाइल, लैपटॉप और डायरी समेत अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया है।




