
पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद आखिरकार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ की प्रोफाइल में बदलाव कर दिया है। बीजेपी नेता Suvendu Adhikari के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने अपने बायो से “माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल” हटाया।

हालांकि उन्होंने अपने नाम के आगे ‘पूर्व मुख्यमंत्री’ लिखने से दूरी बनाए रखी। अब उन्होंने अपने X बायो में खुद को “पश्चिम बंगाल की 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा की मुख्यमंत्री” बताया है। इसके साथ ही उन्होंने खुद को तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष के रूप में भी उल्लेख किया है।ममता बनर्जी द्वारा प्रोफाइल अपडेट नहीं किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही थी। कई यूजर्स ने X और उसके मालिक Elon Musk को टैग करते हुए बायो बदलने की मांग की थी। कुछ लोगों ने तो उनका अकाउंट सस्पेंड करने की मांग तक कर डाली थी।बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि वह लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी। इसके बाद 7 मई को राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा विधानसभा भंग किए जाने के साथ ही उनका कार्यकाल समाप्त हो गया।







