
कोरबा : छत्तीसगढ़ में फील गुड की बयार बह रही है,जनता भले ही पस्त हो,लेकिन अधिकारी मालामाल और मस्त है |करोबा के एक सरकारी गेस्ट हाउस ने अय्याशी के अड्डे के नाम से अपनी एक नई पहचान कायम कर ली है| आप जानकर हैरान हो जाएंगे,कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी गेस्ट हाउस में इन दिनों ‘सरकारी’ नहीं,बल्कि रंगीन इंतजाम सुखियां बटोर रहे है| यहाँ आराम फरमाने वाले कई अफसरों की रातें चर्चा में है| छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक सरकारी गेस्ट हाउस को अय्याशी के अड्डे में तब्दील किए जाने की घटना सामने आई है,जिस गेस्ट हाउस को रंगीन पार्टियों के लिए चिन्हित किया गया था,उसे DSPM गेस्ट हाउस (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन गेस्ट हाउस ) के नाम से जाना-पहचाना जाता है|

इस गेस्ट हाउस का उपयोग लंबे समय से अय्याशी के अड्डे के रूप में किया जा रहा था | यहां अंजाम दी गई,गतिविधियों से जुड़ा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में भी ख़ूब वायरल हो रहा है| कोरबा जिले की गिनती प्रदेश के मलाईदार जिलों में होती है| कोल खनन परिवहन घोटाला हो या फिर DMF घोटाला,इसकी जड़े यहां चारो ओर फैली हुई है| कोयले के भंडार होने के चलते यह जिला अवैध कमाई का बड़ा केंद्र बन गया है| बताया जाता है,कि इस गेस्ट हाउस में बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने एक बैठक आयोजित की थी| मीटिंग शुरू होने से पूर्व जब कार्यकर्ता कमरे में दाख़िल हुए तो,उनकी आंखे फटी की फ़टी रह गई | शराब और सिगरेट की दुर्गंध से पूरा कमरा बदबू मार रहा था| कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना मंत्री लखनलाल देवांगन को दी। मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

बताया जाता है,कि गेस्ट हाउस में यह पहला मामला नहीं है,जब लोगों को इस तरह से असुविधा का सामना करना पड़ा हो | यह भी बताया जाता है,इसके पूर्व भी ऐसी घटनाएं गेस्ट हॉउस में आम है| उधर,कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद मंत्री देवांगन ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन के एमडी को कॉल कर वस्तुस्थिति की जानकारी दी|एमडी ने जांच के बाद एक्शन लेने की बात कही है। एक जानकारी के मुताबिक,गेस्ट हाउस के कमरे में मौज़-मस्ती में जुटे अधिकारियों में प्लांट के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार समेत 5 अफसरों का नाम सुर्ख़ियों में है |

सूत्रों के मुताबिक,शराब पार्टी की तस्वीरें और वीडियो के सामने आने के बाद मौके से बीयर और शराब की दर्जनों बोतल कब्जे में ली गई है।कार्यकर्ताओं के मुताबक,रेस्टहाउस के वीआईपी कमरे में कुछ अधिकारी शराब के नशे में धुत थे|यहां कॉल गर्ल का आना-जाना और देर रात तक मौज़-मस्ती की पार्टी आम बताई जाती है| चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार खुद इस गेस्ट हाउस के इंचार्ज बताए जाते हैं। फ़िलहाल,अय्याशी पार्टी की जाँच-पड़ताल पर लोगों की निगाहे टिकी हुई है |






