
सक्ति: छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई में बड़े हादसे की खबर है। वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर फटने से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई है | इस हादसे में करीब 40 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मौतों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल नजर आया । बताया जा रहा है,वेदांता पावर प्लांट में हुए ब्लास्ट की इतनी तेज थी, कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के क्षेत्र भी दहशत फ़ैल गया |

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचे । घायलों को फ़ौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है, साथ ही घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। फिलहाल, मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वही हादसे के बाद मृतक परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है |







