
जम्मू : शिव भक्तों को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था वो घड़ी आ गई है|अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण बुधवार ( 15 अप्रैल ) से शुरू किया जा रहा है|तीन जुलाई से यह यात्रा शुरु होगी जो करीब 57 दिन तक होगी। यात्रा रक्षा बंधन वाले दिन 28 अगस्त को संपन्न होगी। जानकारी के मुताबिक,यात्रा की प्रथम पूजा 29 जून को होगी| आप अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही तरीके से कर सकते है | देश भर में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए चार बैंकों की 554 शाखाओं में पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इनमें जम्मू कश्मीर बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक व यस बैंक की शाखाएं शामिल हैं। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा सूचित किया गया था,कि आठ अप्रैल के बाद से जारी किया गया स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही वैध माना जाएगा ।

जाने पंजीकरण के क्या हैं नियम?
पहले की तरह पंजीकरण करवाने वाले यात्री की आयु 13 साल से कम और 70 साल की आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए। एडवांस पंजीकरण पहले की तरह आधार आधारित बायोमैट्रिक तरीके से होगा। हर श्रद्धालु को आवश्यक स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाना होगा। प्रति यात्री से एक सौ पचास रुपये की पंजीकरण फीस ली जाएगी। पंजीकरण के साथ ही यात्री को पहलगाम या बालटाल के लिए यात्री परमिट दिया जाएगा। आरआइएफडी-कार्ड के बिना यात्रा की अनुमित नहीं होगी।

यात्रियों की उम्र 13 साल से लेकर 70 साल के बीच ही होनी चाहिए।यात्रियों के पास 8 अप्रैल 2026 के बाद जारी किया गया स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से होना चाहिए।महिलाएं 6 सप्ताह से ज्यादा के गर्भवती है वे इस यात्रा पर नहीं जा सकती है।रजिस्ट्रेशन के लिए आपकी फोटो, आधार कार्ड की भी आवश्यकता होगी।यात्रा के दौरान यात्रियों के पास फोटो प्रमाण पत्र के साथ ही चिकित्सा प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रूप से होना चाहिए।वहीं, ऑनलाइन पंजीकरण बोर्ड की वेबसाइट पर होगा। बैंकों की शाखाओं में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के साथ बायोमैट्रिक सिस्टम से आधार की जांच करने के बाद एक सौ पचास रुपये की फीस ली जाएगी। पहलगाम व बालटाल रूट के लिए यात्रा के अलग अलग परमिट लिए जाएंगे।

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की तरफ से देश भर के राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में चिकित्सा केंद्रों की सूची व डॉक्टरों की टीमों की जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। यह प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवा लिए हैं। यात्रा के पंजीकरण के बीच ही श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड व जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के यात्रा के लेकर प्रबंध चलते रहेंगे।




