छत्तीसगढ़ में 9 IFS अफसर इधर से उधर, टाइगर रिजर्व और वन मंडलों की बदली कमान,देखें लिस्ट…

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। विभाग ने 9 IFS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल के बाद टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क और विभिन्न वन मंडलों में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। महत्वपूर्ण वन क्षेत्रों की कमान अब नए अधिकारियों को दी गई है।

विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारी अपनी नई पदस्थापना वाले स्थान पर अगले आदेश तक कार्यभार संभालेंगे। इस प्रशासनिक बदलाव को वन विभाग की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों के नए पदभार संभालने के बाद वन क्षेत्रों की निगरानी और प्रशासनिक कामकाज में भी बदलाव आने की संभावना है |

About The Author