
दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी पेपर लीक मामले को लेकर लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही थी. सीजेपी ने सोमवार (20 जुलाई) को संसद मार्च किया, इस दौरान भारी बवाल हुआ. बवाल के बीच अहम खबर सामने आई है. धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे. इन दोनों की मुलाकात किस मुद्दे पर होगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है.पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पेपर लीक मामले को लेकर भूख हड़ताल पर थे. उन्होंने भी सोमवार को हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी. अब धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा देंगे या नहीं, इसको लेकर जानकारी नहीं मिली है.

अहम बात यह भी है कि सीजेपी के प्रदर्शनकारी संसद भवन के काफी करीब पहुंच गए. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े.भीड़ कंट्रोल के लिए के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज संसद मार्च में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जाने की कोशिश में कई प्रदर्शनकारियों ने शास्त्री भवन के पास बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके साथ ही कुछ जगहों पर लाठीचार्ज भी हुआ वहीं एहतियात के तौर पर जनपथ, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश पर रोक लगाए जाने और गेट बंद किए जाने के कारण कई यात्री मेट्रो स्टेशनों के अंदर ही फंसे रहे.अभिजीत और वांगचुक लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. इस बीच अभिजीत ने सोमवार को अपना अनशन खत्म कर दिया. उनके साथ कई और युवा भूख हड़ताल पर थे. बता दें कि सीजेपी ने सोमवार को यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार ने पहली बार उनसे बात करने की कोशिश की. हालांकि केंद्र की तरफ से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई.






