Wife Killed Husband: ”तुम काले हो, मुझे डिजर्व नहीं करते”… बेवफा पत्नी ने पति की लाश के सामने बनाए थे प्रेमी संग संबंध

Wife Killed Husband: मध्यप्रदेश के धार जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक मसाला कारोबारी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह महज एक हत्या नहीं, बल्कि धोखे, नफरत और अवैध संबंधों की एक ऐसी कहानी है जिसने सबको सुन्न कर दिया है।क्या है पूरा मामला?धार के गोंदीखेड़ा चारण गांव में रहने वाले मसाला व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की 6 अप्रैल की रात उनके घर में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच में इसे डकैती का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से कातिल नहीं बच सके। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी प्रियंका पुरोहित निकली।

About The Author