
रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और नशे के सौदागर के रूप में प्रदेश भर में कुख्यात भू-पे बघेल गिरोह की नई दास्तान सामने आई है| जानकारी के मुताबिक,अफ़ीम की लूट के लिए इस गिरोह का सरगना अपने साथियों के साथ उस खेत में पहुंचा था,जिस खेत में अवैध रूप से उपजाई गई अफीम की फ़सल लहलहा रही थी,मौका पाते ही इस गिरोह ने अफ़ीम के कई फ़ूलों पर हाथ साफ़ कर दिया | इससे जुड़ा एक ऑडियो-वीडियो सामने आया है|
“फ़ूल जेब में रख बेचेंगे” सुने ऑडियो -वीडियो
घटना उस वक्त की बताई जा रही है,जब स्थानीय पुलिस ने दुर्ग के ग्राम समोदा और झेनझरी के बीच स्थित फार्महाउस में छापा मारा था | इस दौरान शासन-प्रशासन की टीम करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में रूप से उपजाए गए अफीम के पौधों की जब्ती कार्यवाही में जुटी थी | बताया जाता है,कि खेत में गहमा-गहमी मची हुई थी| पुलिस की टीम आरोपियों की शिनाख्ती पूछताछ और अफीम की फसल का जायज़ा लेने में जुटी थी| पूर्व मुख्यमंत्री बघेल अपने कई साथियों के साथ खेत में दाख़िल हो गए थे,इस बीच मौका पाते ही उनके साथियों ने अफ़ीम के फूलों पर हाथ साफ़ कर दिया|

हालाँकि,फूलों को जेब में रखने की उनकी बातचीत किसी मोबाईल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई | इसमें साफ़ सुना जा सकता है,कि दो शख्स आपस में बातचीत करते हुए अफीम को जेब में रखने की कवायत में जुटे है|अब यह ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है | बीजेपी ने वीडियो जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है|

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है। दुर्ग जिले में हाल ही में उजागर हुई अफीम की खेती के मामले को लेकर डॉ. मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है, कि यह अवैध खेती पिछले करीब पाँच वर्षों से चल रही थी। उनके मुताबिक यह गतिविधि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई और उसी दौरान फलती-फूलती रही। अब जा कर इसका खुलासा हुआ है| उन्होंने कहा कि जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक घंटे के भीतर कलेक्टर, पुलिस और संबंधित एजेंसियों को मौके पर भेजा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी।

डॉ. मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को कुछ वीडियो भी दिखाएं और पूर्व मुख्यमंत्री से सवाल किया कि जब प्रशासन मौके पर कार्रवाई कर रहा था, तो वह अगले ही दिन कैमरा लेकर वहां क्यों पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि उस वीडियो में कुछ लोग अफीम तोड़कर बेचने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि बघेल के साथ वहां कौन-कौन लोग गए थे और उनका उस पूरे घटनाक्रम से क्या संबंध था। डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि कांग्रेस राज के पिछले पांच वर्षों तक मक्का के खेतों की आड़ में अफीम की खेती होती रही,लेकिन दुर्ग निवासी पूर्व मुख्यमंत्री को आख़िर क्यों इसकी भनक तक नहीं लगी| उन्होंने बघेल पर कई गंभीर आरोप लगाए | उन्होंने पूछा कि क्या उस समय की कांग्रेस सरकार को इसकी जानकारी नहीं थी या फिर इसे पूर्व मुख्यमंत्री ने नजरअंदाज किया था ?

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ा और कई मामलों में उसे संरक्षण मिला था, लेकिन आज ऐसी स्थिति नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, तब कांग्रेस नेताओं का वहां पहुंचना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और इस पूरे मामले की गहन जांच कराई जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके।







